Jharkhand News: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा स्थित मछियारा ओवरब्रीज के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More-Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से बीजीएच भेजा। घायल युवकों की पहचान तेलमोचो पंचायत के लाहरबेड़ा टोला निवासी के रूप में हुई है। इनमें 19 वर्षीय अरुण कुमार रविदास और 21 वर्षीय सुरज कुमार रविदास शामिल हैं।
Read More-Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा
महुदा से अपने घर लौट रहे थे दोनों युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक ग्लैमर मोटरसाइकिल से महुदा से अपने घर लौट रहे थे। ओवरब्रीज के समीप मोड़ पर बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More-Bajaj ने लॉन्च किया नया Pulsar N160 वैरिएंट-कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स
सूचना मिलते ही महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









