गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jharkhand News: 24 घंटे में नवजात बच्चे की बरामदगी, पुलिस को बड़ी सफलता

दिसम्बर 29, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand News: 24 घंटे में नवजात बच्चे की बरामदगी, पुलिस को बड़ी सफलता
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह बरामदगी भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती से की गई है। बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया
    • Jharkhand News: परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप था
    • Jharkhand News: मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार

Read More- Big Breaking : खनन या संरक्षण? अरावली की नई परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ‘ब्रेक’ 

Jharkhand News: बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया

नवजात बच्चे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सटीक रणनीति और सतत निगरानी के चलते बच्चे की सुरक्षित रिकवरी संभव हो सकी। बरामदगी के बाद बच्चे की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसकी हालत स्थिर बताई गई है। इसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

Read More-Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने 33 साल बाद फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, ये होगी आखिरी फिल्म 

इस संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान करते हुए लगातार कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Jharkhand News: परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप था

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों SNMCH के स्त्री एवं प्रसूति विभाग से नवजात बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। मामला गंभीर होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।

Read More- Big Breaking : उन्नाव की बेटी को बड़ी राहत: हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सेंगर की जमानत रद्द 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इसी क्रम में पुलिस को भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती में बच्चे के होने की सूचना मिली, जिसके बाद देर रात छापेमारी कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Jharkhand News: मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी विधि व्यवस्था और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह की टीम ने रात करीब 1 बजे बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक अस्पताल कर्मी भी शामिल है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More- New Year 2026: झारखंड का ‘छोटा नियाग्रा’, जिसकी खूबसूरती देख आप कश्मीर भूल जाएंगे 

घटना के बाद SNMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही सभी तथ्यों को सार्वजनिक किए जाने की संभावना

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
A woman became a bride at the age of 60, and the groom was 40.

60 की उम्र में दुल्हन बनी महिला, 40 साल का दूल्हा—जानिए पूरी कहानी

Flipkart Year End Sale 2025: The last sale of the year is coming to an end, with huge discounts on everything from smartphones to TVs.

Flipkart Year End Sale 2025: खत्म हो रही साल की आखिरी सेल, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक भारी छूट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra