Jharkhand News: चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा सहित कई नक्सलियों को मार गिराया।
Read More- Breaking News: बांग्लादेश का भारत आने से इंकार, टी-20 वर्ल्डकप से बाहर! बताया ये वजह
Jharkhand News: झारखण्ड में महज 50 से 60 ही नक्सली बचे हैं
सीआरपीएफ IG साकेत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सारांडा में ऑपरेशन मेधा बुरु चलाया गया जिसमें सुबह 6 बजे से अब तक रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। इसमें अब तक 15 नक्सलियो का शव बरामद किया गया है। इस एनकाउंटर के बाद अब झारखण्ड में महज 50 से 60 ही नक्सली बचे हैं।
खूंखार नक्सली अनल दा के खात्मे के साथ ही ओड़िसा बॉर्डर भी अब नक्सल मुक्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अभ तक 15 में 5 की पहचान हुई है। बाकी शवों की शिनाख्त की जा रही है।
मारे गए नक्सली
- अनल 1करोड़ झारखण्ड, 1करोड़ 20लाख ओड़िसा
- अनमोल 25 लाख झारखण्ड, 65 लाख ओड़िसा
- अमित मुंडा 05 लाख झारखण्ड, 43लाख ओड़िसा
- राजेश लोहरा, 05 लाख इनामी
उन्होंने नक्सलियों से अपील कि है कि अभी भी समय है, जो लोग हथियार लेकर जंगल में घूम रहे हैं वह मुख्य धारा में लौट जाए और नई शुरुआत करें। किसी भी पुलिस कैंप में पहुँच कर आत्म समर्पण कर दे।
Read More- Jharkhand News: सरायकेला में खूनी खेल! बेटे ने तेज धार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट
अभियान आईजी डॉ माइकल एस राज ने बताया कि झारखण्ड पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कि यह सबसे बड़ी कामयाबी मिली है।
अनल दा के खात्मे के साथ ही नक्सलियो को यह सबसे बड़ी जीत है। अनल पर 149 केस दर्ज है, जिसमें कई बड़े वारदात शामिल है। उन्होंने कहा कि नक्सली की हर गतिविधि की सूचना पुलिस के पास मौजूद है। अब समय बदल गया, नक्सलियो की हर गतिविधि की जानकारी सुरक्षा बल के जवानों के पास मौजूद है।
Jharkhand News: जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दे नक्सली-माइकल एस राज
माइकल एस राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन करने का एक्सपीरियंस में बहुत चेंजर हुआ है। जिसके वज़ह से कई सफलताएं मिल रही है। लगता हमारे पास सूचनाएं मिलती रहती है। इसलिए जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दे। ऑनल दा पर कई घटना के अंजाम देने का आरोप है। जिसमें 2022 से लेकर 2025 तक ऑपरेशन में जितने भी जवान का आईडी विस्फोट हुआ है उसमें ऑनल दा का महत्वपूर्ण हाथ था।।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








