Jharkhand News: गुमला जिले के सदर थाना इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब फसिया पंचायत के ढोढरीटोली में पंचायत भवन के पीछे एक कुएं में एक आदमी की लाश मिली। रविवार दोपहर को पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।
Read More-Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
पहली नजर में लग रहा है कि आदमी को बहुत बुरी तरह से मारा गया है और फिर लाश को कुएं में फेंक दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे। लाश की पहचान रामनगर के शिव शंकर उर्फ बिठला के तौर पर हुई है।
Jharkhand News: घर से कुछ सामान खरीदने की बात बोलकर निकला था युवक
घरवालों के मुताबिक शिव शंकर मंगलवार को घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। घरवालों ने उसके गुम होने की खबर भी पुलिस को दी थी।
Read More-Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा
खबर है कि शिव शंकर कुछ समय पहले एक पुराने मर्डर केस में जेल गया था और कुछ दिन पहले ही सबूतों की कमी के कारण छूट गया था। पुलिस अब उसकी मौत से जुड़े सभी मामलों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









