Jharkhand News: राजधानी रांची में लापता बच्चों अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पुलिस और प्रशासन की कार्यकुशलता को काफी सराहा है।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग के हबीबी नगर में भीषण ब्लास्ट, पिता और पत्नी समेत तीन की मौत
उन्होंने कहा झारखंड पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को कम समय में सफलतापूर्वक अंजाम देकर पुलिस ने यह साबित किया है कि वह जनता की सुरक्षा और भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरती है।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
Jharkhand News: रांची पुलिस का प्रयास प्रशंसा के योग्य
बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया समन्वित अभियान, तकनीकी दक्षता और ज़मीनी स्तर पर किए गए प्रयास प्रशंसा के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई न केवल परिवार को राहत देती है, बल्कि समाज में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करती है।
Read More- Breaking News : खत्म हुई खोजबीन, पुलिस ने अंश और अंशिका को परिजनों को सौंपा, ये निकले मास्टरमाइंड
राजेश ठाकुर ने इस सराहनीय कार्य के लिए रांची पुलिस सहित पूरे प्रशासनिक तंत्र को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करती रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











