Jharkhand News : साहित्य 24, झारखंड इकाई द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव “आविर्भाव, 2026” अरगोड़ा के ब्लू रिज होटल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में “साहित्य कोहिनूर सम्मान” से डॉ.सुरिंदर कौर नीलम,, पत्रकारिता के क्षेत्र में “निर्भय पत्रकारिता सम्मान” से सन्नी शारद एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “कला शिल्प सम्मान” से युवा कलाकार मनीष कुमार महतो को सम्मानित किया गया।
साथ ही डाॅ उर्मिला सिन्हा, रेणु झा, मीरा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, निर्मला कर्ण और पुष्पा पाण्डेय, रश्मि सिन्हा, आकांक्षा चौधरी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
Jharkhand News : ‘झारखंड रागिनी’ और स्मृति की महकती पंखुड़ियां’ का विमोचन
इस मौके पर साहित्य 24 द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह ‘झारखंड रागिनी’ और अंशिता सिन्हा की पुस्तक ‘ स्मृति की महकती पंखुड़ियां ‘ का विमोचन किया गया। साथ ही संध्या उर्वशी, रंगोली सिन्हा एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
संस्था की अध्यक्ष रूपा ‘अनंत’ ने कहा कि मंच के द्वारा आगे भी साहित्य, कला और संस्कृति से संबंधित ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही संस्था के द्वारा पुस्तक प्रकाशन का सिलसिला भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में संस्था की कार्यकारिणी रिम्मी वर्मा, अंशिता सिन्हा, सीमा कुमार का विशेष योगदान रहा।













