रविवार, नवम्बर 1, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

Jharkhand News: संजय मेहता की कोशिश रंग लाई, नाइजर से सुरक्षित स्वदेश लौटे झारखंड के पाँचों मजदूर

जनवरी 9, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand News: संजय मेहता की कोशिश रंग लाई, नाइजर से सुरक्षित स्वदेश लौटे झारखंड के पाँचों मजदूर

Jharkhand News: संजय मेहता की कोशिश रंग लाई, नाइजर से सुरक्षित स्वदेश लौटे झारखंड के पाँचों मजदूर

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand News: अफ्रीकी देश नाइजर में आतंवादियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर के पाँचों भारतीय मजदूर अब सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं। वर्तमान में सभी मजदूर मुंबई में हैं, जहाँ उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सरकारी/कानूनी औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वे शीघ्र ही अपने-अपने घर लौटेंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दी।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: संजय मेहता ने विस्तृत जानकारी विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराई
    • विदेश मंत्रालय, दूतावास और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय
    • नाइजर गणराज्य के दिल्ली स्थित दूतावास जाकर सौंपा गया ज्ञापन
    • Jharkhand News: प्रधानमंत्री को भी लिखा गया पत्र
    • अथक प्रयासों का परिणाम: सुरक्षित स्वदेश वापसी
    • मजदूरों की सुरक्षित वापसी ही हमारा संकल्प था : संजय मेहता
    • संजय मेहता ने फोन कर परिवारजनों को दी सुरक्षित वापसी की सूचना
    • पीड़ित परिवारों में लौटी खुशी

इन पाँचों मजदूरों संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो का अपहरण 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी (सकोइरा क्षेत्र) में हुआ था। यह सभी मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) की पावर ट्रांसमिशन परियोजना में कार्यरत थे। इस घटना में 12 नाइजर सैनिकों की भी जान चली गई थी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • दिल्ली में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली, झारखंड से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचे
  • BIT Patna में ‘झलक 2026’ का आगाज, छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर झारखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

Jharkhand News: संजय मेहता ने विस्तृत जानकारी विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराई

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू के वरिष्ठ नेता संजय मेहता ने पूरे मामले की लिखित एवं विस्तृत जानकारी विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराई। उन्होंने 30 अप्रैल, 2 मई, 4 मई, 22 मई एवं 23 मई 2025 को लगातार पत्र लिखकर मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने का आग्रह किया। इसके साथ ही संजय मेहता ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता दी और पूरे समय धैर्य व भरोसा बनाए रखा।

विदेश मंत्रालय, दूतावास और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय

संजय मेहता के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय सक्रिय हुआ। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, नाइजर में भारत के राजदूत, नाइजर के सेना प्रमुख, माली, बुर्किना फासो, नाइजीरिया सहित पड़ोसी देशों में भारत के राजनयिक मिशनों, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

भारतीय राजदूत द्वारा नाइजर के सेना प्रमुख से 9 मई 2025 को हुई बैठक में मजदूरों की सुरक्षित रिहाई का भरोसा दिया गया था। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण माली को भी राजनयिक स्तर पर सक्रिय किया गया। रेड क्रॉस ने अपने मानवीय नेटवर्क के माध्यम से मध्यस्थता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

नाइजर गणराज्य के दिल्ली स्थित दूतावास जाकर सौंपा गया ज्ञापन

इस पूरे मामले में संजय मेहता की गंभीरता और प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण तब देखने को मिला, जब वे स्वयं दिल्ली स्थित नाइजर गणराज्य के दूतावास पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने अपहृत भारतीय मजदूरों की शीघ्र रिहाई एवं सुरक्षित स्वदेश वापसी को लेकर औपचारिक ज्ञापन पत्र सौंपा था।

ज्ञापन के माध्यम से संजय मेहता ने नाइजर सरकार का ध्यान इस मानवीय संकट की ओर आकृष्ट करते हुए स्पष्ट रूप से कहा था कि ये मजदूर केवल कामगार नहीं, बल्कि भारत के नागरिक हैं और उनके परिवार आज भी हर दिन भय और पीड़ा में जी रहे हैं। उन्होंने दूतावास से आग्रह किया गया कि नाइजर सरकार अपने स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Jharkhand News: प्रधानमंत्री को भी लिखा गया पत्र

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान संजय मेहता ने माननीय प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर सभी मजदूरों की शीघ्र रिहाई एवं सुरक्षित स्वदेश वापसी का आग्रह किया। साथ ही विदेश मंत्रालय, दूतावास, कंपनी प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों से लगातार संपर्क बनाए रखा।

अथक प्रयासों का परिणाम: सुरक्षित स्वदेश वापसी

लगातार पत्राचार, उच्चस्तरीय राजनयिक संवाद, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय और पीड़ित परिवारों को संबल देने के परिणामस्वरूप आज पाँचों मजदूर सुरक्षित भारत लौट आए हैं। यह एक बड़ी मानवीय और कूटनीतिक सफलता है।

मजदूरों की सुरक्षित वापसी ही हमारा संकल्प था : संजय मेहता

इस सफलता पर संजय मेहता ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत संतोष और राहत का विषय है कि झारखंड के हमारे पाँचों भाई सुरक्षित देश लौट आए हैं। हमने शुरुआत से ही यह संकल्प लिया था कि जब तक वे सुरक्षित वापस नहीं आ जाते, प्रयास जारी रहेंगे। विदेश मंत्रालय, दूतावास, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और सभी संबंधित विभागों के सहयोग से यह संभव हो पाया। परिवारजनों ने जो पीड़ा झेली है, उसका हमें पूरा एहसास है। मजदूरों की सुरक्षित वापसी ही हमारा संकल्प था और आगे भी हम हर पीड़ित के साथ खड़े रहेंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

संजय मेहता ने फोन कर परिवारजनों को दी सुरक्षित वापसी की सूचना

नाइजर से अपहृत झारखंड के पाँचों मजदूरों की सुरक्षित भारत वापसी की पुष्टि होते ही संजय मेहता ने सबसे पहले सभी पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क कर यह शुभ सूचना दी। कई महीनों से अनिश्चितता, भय और मानसिक पीड़ा झेल रहे परिवारों के लिए यह पल अत्यंत भावुक और राहत से भरा रहा। संजय मेहता ने परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि जब तक सभी मजदूर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर नहीं पहुँच जाते, वे स्वयं पूरे मामले पर निगरानी बनाए रखेंगे।

उन्होंने न केवल भावनात्मक संबल दिया, बल्कि कंपनी प्रबंधन से समन्वय कर हर बड़े त्योहार पर परिवारों को आर्थिक सहायता दिलवायी, ताकि रोज़मर्रा की ज़रूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर कोई असर न पड़े। इसके साथ ही संजय मेहता के प्रयासों से यह भी सुनिश्चित किया गया कि अपहृत मजदूरों की मासिक सैलरी नियमित रूप से जारी रहे, जिससे परिवार आर्थिक संकट में न आए। संकट की इस घड़ी में संजय मेहता परिवारों के लिए सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका में खड़े दिखाई दिए।

पीड़ित परिवारों में लौटी खुशी

गिरिडीह के बगोदर क्षेत्र के दोनदलों एवं मुंडरो पंचायत में, जहाँ लंबे समय से चिंता और सन्नाटा था, अब खुशी और राहत का माहौल है। सभी परिवारों ने भारत सरकार एवं संजय मेहता के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रेस कांफ्रेंस में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ. रोहित महतो, केंद्रीय सदस्य, अनुराग पांडेय, युवा आजसू के महानगर अध्यक्ष, अमित यादव, छात्र आजसू के प्रताप सिंह, अमन साहू मौजूद थे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

रांची में दीपावली पर पटाखों की बिक्री को मिली अनुमति, निर्धारित स्थलों पर लगेंगी दुकानें
रांची Ranchi

रांची में दीपावली पर पटाखों की बिक्री को मिली अनुमति, निर्धारित स्थलों पर लगेंगी दुकानें

अक्टूबर 31, 2026
दिल्ली में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली, झारखंड से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचे
झारखंड Jharkhand News

दिल्ली में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली, झारखंड से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

अक्टूबर 31, 2026
सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
जमशेदपुर Jamshedpur

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

अक्टूबर 31, 2026
Next Post
Bollywood News: ब्लॉकबस्टर होने वाला है ये नया साल, देखिए कौन-कौन सी फिल्में Box-Office पर मचाएंगे तबाही

Bollywood News: ब्लॉकबस्टर होने वाला है ये नया साल, देखिए कौन-कौन सी फिल्में Box-Office पर मचाएंगे तबाही

Daily Scoop

Daily Scoop 10th January: Top Headlines

रांची में दीपावली पर पटाखों की बिक्री को मिली अनुमति, निर्धारित स्थलों पर लगेंगी दुकानें

रांची में दीपावली पर पटाखों की बिक्री को मिली अनुमति, निर्धारित स्थलों पर लगेंगी दुकानें

अक्टूबर 31, 2026

दिल्ली में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली, झारखंड से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

BIT Patna में ‘झलक 2026’ का आगाज, छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद

दिवाली की रात मिथिला में जलती है हुक्का-पाती, जानिए दिवाली पर इसे जलाने की वजह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts