Jharkhand News: गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में मंगलवार देर रात खुशियों से भरा एक सफर अचानक मातम में बदल गया। टांगीनाथ धाम में मुंडन संस्कार कर लौट रहा एक परिवार भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल होट गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना चैनपुर–मांझाटोली मुख्य मार्ग पर कटकांया स्थित पुराने शंख घाट मोड़ के पास घटी जहां रिजर्व बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय शिवम केशरी और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
Jharkhand News: बेटे का मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे सभी
बताया जाता है कि सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर निवासी मनीष केशरी ने अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराया था। कार्यक्रम में कई रिश्तेदार शामिल हुए थे और सभी एक ही बस से वापस अपने घर लौट रहे थे। संकरे और खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर ही पलट गई।
बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।












