Jharkhand News: आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि रांची से लापता हुए बच्चे अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने का सुखद समाचार मिलना एक सुखद अनुभूति दे गया है।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग के हबीबी नगर में भीषण ब्लास्ट, पिता और पत्नी समेत तीन की मौत
उन्होंने बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया व आम नागरिकों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों की बरामदगी में माध्यम बने सजग युवकों सचिन और डब्लू को विशेष बधाई दी है। साथ ही कहा है कि दोनों युवकों को सम्मानित किया जाएगा।
Jharkhand News: सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल होने के पीछे पुलिस की अक्षमता
सुदेश महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी को चाहिए कि पुलिस–प्रशासन इसी तरह हर वक्त सजग और सक्रिय रहे, ताकि अपराधियों का मनोबल न बढ़े। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर हत्याकांड के अभियुक्त देवव्रत शाहदेव के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल होने के पीछे पुलिस की अक्षमता है। अगर उस समय उक्त अपराधी को बेल नहीं मिलता तो उसका मनोबल नहीं बढ़ता।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंश-अंशिका के माता-पिता और पूरे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए बहुत ही सुखद पल है।
पुलिस के साथ सम्मान के हकदार हैं सचिन व डब्लू : प्रवीण प्रभाकर
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि अंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर पूरे झारखंड में हर्ष है। लेकिन इस प्रकरण में असली नायक हैं सचिन साहू और डब्लू। उनकी बरामदगी का श्रेय पुलिस के साथ साथ रजरप्पा क्षेत्र के दो सजग और साहसी युवकों सचिन और डब्लू को जाता है। दोनों ही बधाई के असली हकदार हैं।
Read More- Breaking News : खत्म हुई खोजबीन, पुलिस ने अंश और अंशिका को परिजनों को सौंपा, ये निकले मास्टरमाइंड
उन्होंने कहा कि उन दोनों ने जब बच्चों को चितरपुर के इलाके में देखा तो पहले चुपचाप उनकी फोटो खींची, फिर परिजनों से पुष्टि की और तब जाकर पुलिस को सूचना दी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











