Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सवाल उठाया है।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग के हबीबी नगर में भीषण ब्लास्ट, पिता और पत्नी समेत तीन की मौत
भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चयन किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नॉमिनेशन के माध्यम से किया गया है। पार्टी में यह स्थिति बनी कि राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा देने वाले रघुबर दास, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा का नामांकन नहीं करना पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र के पूरी तरह समाप्त होने का स्पष्ट प्रमाण है।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
Jharkhand News: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की “पॉकेट संस्था” बनकर रह गई है भाजपा
आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की “पॉकेट संस्था” बनकर रह गई है।
Read More- Breaking News : खत्म हुई खोजबीन, पुलिस ने अंश और अंशिका को परिजनों को सौंपा, ये निकले मास्टरमाइंड
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पेसा कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं क्योंकि अपने शासन काल में पेसा का” प “ नहीं लाने वाले भाजपा आज पेसा पर ज्ञान बांट रही है अभी नया नया अध्यक्ष बने है अपने कमजोर और बिखरे संगठन पर ध्यान दे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











