Jharkhand Politics: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के जनता के नाम संदेश पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने शासनकाल में जो बीज बाबूलाल ने रोपने का काम किया और भाजपा में अन्य मुख्यमंत्री ने उसे संरक्षित कर वट वृक्ष का रूप दे दिया यह उसी का परिणाम है कि 17 साल राज्य बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था।
Read More- Jharkhand News: फेसबुकिया प्यार! शादी से इनकार करने पर टावर पर चढ़े युवक ने…
सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल जब आप एक अपराधी के एनकाउंटर पर सड़क पर उतर जाते हैं तो आप ही बताये कि राज्य के व्यवसायी क्या सुरक्षित महसूस कर पायेंगे।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Jharkhand Politics: गठबंधन की सरकार में आदिवासी बच्चे विदेश जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि आपके शासनकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था यह थी कि राज्य के बच्चे राज्य के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। इसी राज्य में एक बच्ची संतोषी भात-भात कहते मौत के गाल में समा गई। आपके शासनकाल में दो हजार स्कूल बंद हो गये तो बताएं आप उस वक्त आपको आदिवासी बच्चे की पढ़ने की चिंता क्यों नहीं सताई।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
गठबंधन की सरकार में तो आदिवासी बच्चे सरकारी मदद से शिक्षा के लिए विदेश जा रहे हैं और अगर इस राज्य में अवैध घुसपैठियों से आपको जमीन छीनने का खतरा मंडरा रही है तो अवैध घूसपैठियें को घुसाने वाले आपके ही गृह मंत्री हैं। इसका यह मतबल गृहमंत्री नकाबील है, उनसे इस्तीफा मांगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








