Jharkhand News: धनबाद में अदानी एसीसी सिंदरी फैक्ट्री गेट से कुछ दूरी पर स्थित एक गुमटी के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शव की सूचना पर सिंदरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश शुरू की। करीब दो तीन घंटे के बाद शव की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी ज्योति लाल हेम्ब्रम के रुप में हुई।
Read More- Jharkhand News: फेसबुकिया प्यार! शादी से इनकार करने पर टावर पर चढ़े युवक ने…
सिंदरी पुलिस ने इसकी सूचना उसके जीजाजी लक्ष्मण बेसरा को दी। तोपचांची थाना के ढाँगी निवासी लक्ष्मण बेसरा ने बताया कि ज्योति लाल हेम्ब्रम विवाहित है। परंतु उसकी पत्नी मायके में रहती है।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Jharkhand News: अधिक शराब का आदी था मृतक
ज्योति अक्सर एसीसी प्लांट के आसपास के दुकानों में कुछ काम कर अपना जीवन यापन करता था और मद्यपान भी किया करता था। लक्ष्मण बेसरा ने बताया कि ज्योति अधिक मद्यपान करता था और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। शायद सिर के बल गिरने पर ज्योति को सांस लेने में तकलीफ हुई होगी और उसकी मौत हो गई होगी।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
उन्होंने बताया कि ज्योति के माता पिता के निधन के बाद परिवार में सिर्फ दो बहनें बची हैं। इस संबंध में सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर चले गए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









