Ranchi: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज गुरुवार, 22 अगस्त से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन राज्य के वित्तीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 4,296 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। शुरुआत में स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
मानसून सत्र का पूरा शेड्यूल (22 से 28 अगस्त)
- 22 अगस्त: वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश, शोक संदेश
- 25 अगस्त: प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट पर चर्चा और वाद-विवाद
- 26 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
- 28 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर-सरकारी संकल्प
शिबू सोरेन के निधन के कारण स्थगित हुआ था सत्र
बता दें कि इससे पहले 26 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब 22 अगस्त से पूरक मानसून सत्र दोबारा शुरू किया गया है, जो 28 अगस्त तक चार कार्य दिवसों तक चलेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








