Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। वहीं 23 जून से 27 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से बिहार तक सक्रिय टर्फ रेखा और झारखंड से आंध्र प्रदेश तक बनी दूसरी टर्फ लाइन के साथ बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर रही है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
गुमला के चैनपुर में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटों में गुमला के चैनपुर में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची में 35.6 मिमी, बोकारो में 35.5 मिमी और नामकुम में 23.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। जुलाई महीने में नया सिस्टम बनने से राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









