झारखंड का मौसम: झारखंड में कुदरत के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर पलामू और डाल्टनगंज जैसे इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची समेत राज्य के बड़े हिस्से में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
दक्षिणी और मध्य झारखंड में ‘हाई अलर्ट’
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 मई को खूंटी और गुमला सहित दक्षिणी हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा जैसे मध्य झारखंड के जिलों में भी 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अगले 3 दिनों का पूरा शेड्यूल: कहां होगी बारिश?
-
19 मई: उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में मेघ गर्जन और बारिश के आसार हैं।
-
20 मई: पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। यहां 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है।
-
21 मई: पलामू संभाग (गढ़वा, लातेहार) को छोड़कर शेष झारखंड में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश होगी।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive
डाल्टनगंज 40 गिग्री के पार
बारिश की संभावनाओं के बीच गर्मी भी अपने चरम पर है। पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। बोकारो में पारा 40.1 डिग्री और जमशेदपुर में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े उछाल की उम्मीद नहीं है, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








