झारखंड का मौसम: झारखंड में मई की शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 2 मई को आंशिक बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही बदलाव जारी रहेगा।
झारखंड का मौसम: गर्मी से राहत, लेकिन खतरा भी साथ
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। लेकिन इसके साथ ही खतरे की घंटी भी बज रही है। मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना भी बनी हुई है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।
झारखंड का मौसम: आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
3 मई को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगी। राज्य के कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश जारी रह सकती है। लेकिन 4 मई को मौसम ज्यादा उग्र हो सकता है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
5 मई से 7 मई तक राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 8 मई तक बीच-बीच में बादल और बारिश लोगों को राहत देते रहेंगे। मौसम के इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा है। जहां पहले डालटनगंज का अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंच गया था, वहीं अब यह घटकर करीब 35°C रह गया है।
पिछले 24 घंटे का हाल
• रांची: अधिकतम 33.6°C (सामान्य से 3.5°C कम), न्यूनतम 19°C
• जमशेदपुर: अधिकतम 32°C (7.3°C कम)
• बोकारो और चाईबासा: तापमान 5–6°C तक नीचे
राहत के बीच सावधानी जरूरी
मौसम का यह बदलाव जहां एक तरफ राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी तरफ जोखिम भी बढ़ा रहा है। तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि किसानों और आम लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









