Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिन लोगों ने गरम कपड़ों को अलमारी में रख दिया था, उन्हें फिर से निकालने की ज़रूरत पड़ सकती है क्योंकि झारखंड में बारिश के आसार जताए गए हैं। जिसके कारण फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 और 4 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
Jharkhand Weather Update: पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में बारिश के आसार
हाल के दिनों में तापमान बढ़ने से 10 से अधिक जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर चला गया था, जिससे लोग बिना ऊनी कपड़ों के बाहर निकलने लगे थे।
Read More- Jharkhand News: बच्चों को स्कूल छोड़ा, फिर साड़ी का फंदा बना कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 4 फरवरी को पश्चिमी झारखंड के साथ सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और सिंहभूम क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है। दोनों दिनों में सुबह हल्का कोहरा और बाद में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।












