Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक अहम कदम उठाते हुए प्रशासक की पहल पर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस सकारात्मक पहल की शुरुआत कल, 03 मई 2025 से की जा रही है।
जनता दरबार के तहत रांची नगर निगम से संबंधित कार्यों, सेवाओं, शिकायतों एवं सुझावों के समाधान के लिए आम नागरिक प्रत्यक्ष रूप से निगम पदाधिकारियों से मिल सकेंगे। यह दरबार प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निगम कार्यालय स्थित रिव्यू हॉल में संचालित होगा।
इस दरबार में सभी सहायक प्रशासक नियत कार्यदिवसों पर उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की बात सुनते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। उनके कार्यदिवस इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | पदनाम | कार्यदिवस |
| 1 | गोपेश कुंभकार | सहायक प्रशासक | सोमवार |
| 2 | दिलीप कुमार | सहायक प्रशासक | मंगलवार |
| 3 | निहारिका तिकी | सहायक प्रशासक | बुधवार |
| 4 | चन्द्रदीप कुमार | सहायक प्रशासक | गुरुवार |
| 5 | निकेश कुमार | सहायक प्रशासक | शुक्रवार |
| 6 | सूरज प्रकाश सिंह चौधरी | सहायक प्रशासक | शनिवार |
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याएँ व सुझाव प्रत्यक्ष रूप से अधिकारियों को प्रदान करें, ताकि जनसेवाओं में पारदर्शिता और त्वरित कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।







