Jharkhand News: झारखंड में महापर्व छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में आज यानी रविवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में गिरिडीह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी और छठ पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि नहाय-खाय से पहले सभी छठ घाटों का निर्माण और मरम्मत कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए.
Read more- बिहार चुनाव के लिए ओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची!
“छठ व्रतियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो”
उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क और नाले की मरम्मत समय पर पूरी की जाए. साथ ही, घाटों की नियमित सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आदेश दिया. मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि सभी घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
Read more- झारखंड बार काउंसिल की बड़ी बैठक आज, चुनाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा मंथन
बैठक में SDM श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, BDO गणेश रजक, SDPO जीतवाहन उरांव, DSP कौशर अली, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित रहें.












