शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

नई दिल्ली में झारखंड का विकास रोडमैप, राजेश ठाकुर ने गिनाईं विकास की बड़ी संभावनाएं

जुलाई 9, 2026
in राजनीति Politics
A A
नई दिल्ली में झारखंड का विकास रोडमैप, राजेश ठाकुर ने गिनाईं विकास की बड़ी संभावनाएं
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन को राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य को निवेश, पर्यटन, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की क्षमता रखता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि झारखंड अब विकास की नई यात्रा की ओर बढ़ रहा है।

Table of Contents

Toggle
    • स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी
  • आईटी और डिजिटल अर्थव्यवस्था भविष्य का सबसे बड़ा

राजेश ठाकुर ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास केवल प्राकृतिक संसाधनों से नहीं होता, बल्कि दूरदर्शी नीतियों, आधुनिक तकनीक, निवेश, नवाचार और कुशल मानव संसाधन के बेहतर समन्वय से संभव होता है। उनके अनुसार, सरकार द्वारा विशेषज्ञों, उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के साथ संवाद स्थापित करना भविष्य की मजबूत विकास रणनीति का संकेत है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
  • शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बनेगी रणनीति

स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी

उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, जंगलों, पहाड़ों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से भरपूर राज्य है। यदि पर्यटन के क्षेत्र में आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित की जाए, स्थानीय लोगों को पर्यटन से जोड़ा जाए और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ब्रांडिंग की जाए, तो झारखंड देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकता है। इससे स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

औद्योगिक विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है। अब समय की मांग है कि पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ हरित उद्योग, मूल्य संवर्धन आधारित विनिर्माण, एमएसएमई और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी बढ़ावा दिया जाए। इससे राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

आईटी और डिजिटल अर्थव्यवस्था भविष्य का सबसे बड़ा

राजेश ठाकुर ने आईटी और डिजिटल अर्थव्यवस्था को भविष्य का सबसे बड़ा क्षेत्र बताते हुए कहा कि झारखंड में आईटी पार्क, डेटा सेंटर, बीपीओ, फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर और डिजिटल सेवा उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मजबूत नीतियां, विश्वस्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती है, तो झारखंड पूर्वी भारत का प्रमुख आईटी और इनोवेशन हब बन सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब विशेषज्ञों और उद्योग जगत से मिले सुझावों को समयबद्ध कार्ययोजना के तहत धरातल पर लागू किया जाएगा। सरकार, उद्योग, विशेषज्ञों और स्थानीय समुदायों के बीच मजबूत साझेदारी ही झारखंड को निवेश, पर्यटन और तकनीकी नवाचार का अग्रणी राज्य बना सकती है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

राजेश ठाकुर ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल झारखंड के विकास की नई इबारत लिखेगी। इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और झारखंड आत्मनिर्भर एवं निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
झारखंड Jharkhand News

केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

अक्टूबर 15, 2026
शांतनु मिश्रा बने झारखंड राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड Jharkhand News

शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

अक्टूबर 15, 2026
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, उपचुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
झारखंड Jharkhand News

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बनेगी रणनीति

अक्टूबर 15, 2026
Next Post
Jamshedpur Gang-rape: Woman gang-raped under the pretext of a trip to Dimna Lake; two accused arrested within 6 hours.

Jamshedpur Gangrape: डिमना लेक घुमाने के बहाने महिला से गैंगरेप, 6 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों की अब खैर नहीं, गोड्डा-दुमका में सक्रिय डेविल्स ग्रुप के खिलाफ DGP का सख्त आदेश

अपराधियों की अब खैर नहीं, गोड्डा-दुमका में सक्रिय डेविल्स ग्रुप के खिलाफ DGP का सख्त आदेश

विज्ञापन
108 एंबुलेंस कर्मियों एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

108 एंबुलेंस कर्मियों एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

अक्टूबर 16, 2026

कोडरमा क्रिकेट संघ में आखिर चल क्या रहा है? सचिव पर गंभीर आरोप, JSCA से कई बार शिकायत!

दुर्गा पूजा के छठे दिन रांची में बदला मौसम, पंडाल घूमने निकलने से पहले जान लें बारिश का अपडेट

Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 की बंपर ओपनिंग, शाहरुख की पठान और रणबीर की एनिमल पीछे

रांची के नारी गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

भाग नेहा भाग गेम वायरल: नेहा बोरा पर बना सटायर वीडियो गेम, जानें क्या है खास

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts