Jharkhand Weather News: झारखंड का मौसम एक बार फिर अपना रंग बदलता दिख रहा है। जहां, दिन में लोग कड़े धूप के वजह से गर्मी से परेशान है और सुबह-शाम कनकनी हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग की माने तो, आज भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। जबकि, अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया जा सकता है। मौसम में उतार-चढ़ाव असर लोगों के स्वास्थ्य में पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है।













