Dhanbad: जियोमार्ट डिलीवरी बॉय पर हुए हमले ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। गुस्साए राइडर्स ने बुधवार को कंबाइन बिल्डिंग के पास जमकर धरना दिया और डिलीवरी सेवा पूरी तरह ठप कर दी। करीब 400 डिलीवरी बॉय हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी साफ मांग है—पुलिस सुरक्षा और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी।
क्या है मामला?
मनाईटांड निवासी प्रेम सिंह ने ₹187 का ऑर्डर किया था। कॉल रिसीव न करने पर जब डिलीवरी कैंसिल कर दी गई, तो वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और राइडर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यही नहीं, धमकी दी कि आगे से कोई भी राइडर उनके घर आया तो उसकी भी पिटाई होगी।
घायल राइडर की हालत
हमले में डिलीवरी बॉय महेंद्र श्रीवास्तव घायल हो गए। उनका चश्मा टूट गया और शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि थाना जाने पर पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की।
पुलिस का बयान
धनबाद थाना प्रभारी आर एन ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राइडर्स की चेतावनी
डिलीवरी बॉयज का कहना है—“जब तक सुरक्षा की गारंटी और गिरफ्तारी नहीं होगी, डिलीवरी बंद रहेगी।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








