Pakur: पाकुड़ में NEET 2026, सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।
शहर के रविंद्र चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध किया।
प्रदर्शन में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
छात्रों के साथ हुए व्यवहार का पार्टी विरोध करती है
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि छात्रों के साथ हुए व्यवहार का पार्टी विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई गलत है और इसके खिलाफ झामुमो राज्यभर में आंदोलन कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने रवैये में बदलाव नहीं करती है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया जाता है तो पार्टी आगे भी आंदोलन तेज करेगी।
Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के मुद्दों, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा सुधारों को लेकर अपनी मांगें रखीं। हालांकि, केंद्र सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस प्रदर्शन को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More- Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








