Ranchi: झारखंड के लाल ने इतिहास रच दिया है। गोड्डा जिले के लालमटिया के रहने वाले खिलाड़ी देवगन मरांडी ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर नेपाल के खिलाड़ी को हराते हुए MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में नॉकआउट कर इतिहास रच दिया।
नेपाल के खिलाड़ी को 17 सेकंड के भीतर किया नॉकआउट
कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 65 किलोग्राम फेदरवेट वर्ग में नेपाल के खिलाड़ी सुनील पहन को मुकाबला शुरू होने के महज 17 सेकंड के भीतर नॉकआउट कर जीत हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने 11-3 के स्कोर से बढ़त बनाते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ऐतिहासिक जीत पर गांव में जश्न का माहौल
देवगन की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे गोड्डा और झारखंड में खुशी की लहर है। गांव लौटने पर उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि देवगन ने यह साबित कर दिया कि छोटे गांवों से निकले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
Read More- Big Breaking : एसीबी ने बुढ़मू अंचल के सीओ को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवगन की जीत पूरे झारखंड और भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा है तथा यह दिखाती है कि प्रतिभा को सही अवसर मिले तो वह विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती है।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
जीत के बाद देवगन मरांडी ने कहा कि पहली अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल फाइट को यादगार बनाना उनका सपना था और 17 सेकंड में मुकाबला जीतना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अगले महीने बेंगलुरु में होने वाली बड़ी प्रोफेशनल MMA प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करना है। इसके लिए उन्होंने अभी से कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








