Ranchi: झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से “नो योर टूरिस्ट पैलेस” साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा शहरी विकास और आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह साइकिल रैली झारखंड के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने और लोगों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
तीन दिनों तक चलेगी रैली
रैली 13 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवंबर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को यह रैली भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।
पर्यटन को नई दिशा देने का प्रयास
आयोजन का उद्देश्य झारखंड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है। राज्य सरकार चाहती है कि प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को देश-दुनिया में पहचान मिले, जिससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी
कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले विभाग के सचिव मनोज कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









