Koderma News: कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत से सनसनी मच गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरा मामला मसमोहना गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका बताया है।
Read More- Dhanbad News: खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Koderma News: पति और ससुराल वालों के साथ महिला का विवाद चल रहा था
परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक साल से महिला का अपने पति और ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। पिता का कहना है कि घटना से ठीक पहले बेटी ने फोन कर अपने साथ हो रही परेशानी के बारे में बताया था।
Koderma News: पति लापता, जांच में जुटी पुलिस
जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो हालात उन्हें संदिग्ध लगे। जिस जगह फांसी की बात कही जा रही थी, वहां कोई ठोस सबूत नहीं मिला। साथ ही, घर के बाहर टूटी चूड़ियां मिलने से मारपीट की आशंका और गहरा गई है।
Read More-Dhanbad News: भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने किया सरेंडर गए जेल
घटना के बाद से पति के लापता होने से शक और बढ़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









