Koderma News: कोडरमा में जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान केदार यादव के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More- Ranchi News: रांची के अनगड़ा में भयंकर सड़क हादसा, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
Koderma News: मजदूर को बाइक से उसके घर छोड़ने निकले थे
परिजनों के अनुसार, केदार यादव गांव में मवेशी चराने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। शाम को लौटते समय वे एक मजदूर को बाइक से उसके घर छोड़ने निकले थे। इसी दौरान यह घटना हुई। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने उन्हें गंभीर स्थिति में पाया।
Koderma News: नाक और कान से खून
तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन नाक और कान से खून निकल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







