क्या है पूरा मामला?
ताराटांड़ निवासी सुखदेव दास ने आरोप लगाया कि कुशमई गांव के शिपराज एकता महिला मंडल जन वितरण प्रणाली (PDS) केंद्र में उनसे राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए 50 रुपये मांगे गए। पैसे नहीं देने पर उनका ई-केवाईसी नहीं किया गया और उन्हें वापस लौटा दिया गया। सुखदेव दास ने कहा कि वह बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी की वजह से उनके लिए 50 रुपये देना भी मुश्किल था। उन्होंने यह भी बताया कि कई अन्य लाभुकों से भी इसी तरह पैसे लिए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के डर से लोग शिकायत नहीं कर रहे हैं।जांच में सही निकली शिकायत
जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डोमचांच से जांच कराई और खुद भी पूरे मामले का सत्यापन किया। Read More: कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोप जांच के दौरान पता चला कि शिपराज एकता महिला मंडल, बच्छेडीह की कोषाध्यक्ष ऊषा देवी के पति मनोज साव ने लाभुक सुखदेव दास से ई-केवाईसी के नाम पर 50 रुपये मांगे थे।तत्काल राशन दुकान निलंबित
शिकायत सही पाए जाने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अनुज्ञप्ति संख्या 28/2009 के तहत संचालित शिपराज एकता महिला मंडल, बच्छेडीह की जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया।ग्रामीणों ने कार्रवाई का किया स्वागत
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने संतोष जताया। उनका कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और गरीब लाभुकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









