रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और सुचना मिली कि व्यक्ति डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और काफी प्रयास के बाद पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
घटना के बाद सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाने कि कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।
रांची के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क के तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया। बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








