Maiya Samman Yojana: इस दिन से खाते में खटाखट पहुंचेगी 21वीं किस्त, सीएम ने दिए निर्देश
Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है कि योजना की 21वीं किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री Hemant Soren द्वारा हाल ही में आयोजित एक बैठक में इस योजना की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि भुगतान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और तय समय के भीतर लाभुकों के खातों में राशि पहुंचाई जाए।
Read More: बोकारो ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का बड़ा एक्शन, एएसआई गिरफ्तार
Mainiyan Samman Yojana: 2500 सीधे बैंक खाते में
दरअसल, मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजे जाते हैं।
Read More: कोल्हान में मारा गया खूंखार नक्सली इसराइल पूर्ति, भारी मात्रा में हथियार बरामद
21वीं किस्त को लेकर क्या है नया अपडेट?
सरकार की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई जगहों पर तकनीकी कारणों या सत्यापन प्रक्रिया के चलते भुगतान में देरी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित मामलों को तुरंत निपटाया जाए और 21वीं किस्त की राशि तय तिथि से लाभुकों के खातों में खटाखट पहुंचनी शुरू हो जाए। सूत्रों के अनुसार, जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका दस्तावेज सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें सबसे पहले राशि भेजी जाएगी। वहीं जिन लाभुकों का सत्यापन अधूरा है, उनके मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है।
Read More: गिरिडीह में बस और कार की भयंकर टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
मार्च महीने की किस्त कई जिलों में हो चुकी है जारी
इस योजना की खास बात यह है कि सरकार हर महीने की एक तय 15 तारीख को राशि ट्रांसफर करती है। इससे महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा मिलता है और वे अपने दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाती हैं। हाल ही में मार्च महीने की किस्त भी कई जिलों में जारी की गई थी, जिसमें लाखों महिलाओं के खातों में एक साथ पैसे भेजे गए थे।








