Maiyan Samman Yojna: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाएं जिनको पहले तो पैसा आ रहा था, लेकिन कुछ महीनों से पैसा नहीं आने के कारण परेशान है। उनके लिए राहत भरी खबर है। राज्य उन्हें दोबारा राशि देने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर करना शुरु कर दी है। बता दें, राज्य भर से महिलाओं ने शिकायत की थी कि, योजना के सारे आवश्यक मापदंड करने बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलें से स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशायल ने लाभुकों के कागजात में सुधार करने की बात कही है। जिसके लिए निदेशालय ने विभाग सभी जरुरी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
बता दें, Maiyan Samman Yojna झारखंड सरकार की महत्वांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य के 51 लाख महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि लाभुक महिलाओं के खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
आवश्यक मापदंड
- महिला 21 वर्ष से 50 वर्ष की होनी चाहिए
- झारखंड राज्य की स्थायी निवासी हो
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो
- परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स ना देता हो
- परिवार में किसी के पास भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए
Maiyan Samman Yojna के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- राशन कार्ड (Ration card)
- बैंक पासबुक (Bank passbook)
- वोटर कार्ड (Voter Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो (passport size photo)
पैसा नहीं मिलने के कारण
- किसी जरुरी दस्तावेज में कमी
- आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में कोई गलती
- नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक खाता नंबर में गलती
- बैंक खाता का आधार से लिंक न होना
- DBT on ना होना
यदि लाभुक सभी शर्तों को पूरा करती है, फिर भी उन्हें राशि नहीं मिल पा रहा तो इसमें उचित कार्रवाई और आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करना का निर्देश दिया गया है।
होली से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का पैसा
जानकारी के मुताबिक, मंईयां योजना की फरवरी की किस्त होली से पहले मिलने की संभावना है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूर कर ली गई है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस महीने के आखिर तक सभी लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से यह किस्त भेज दी जाएगी।











