Monday, May 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता: DNA रिपोर्ट से आतंकी डॉक्टर उमर नबी की हुई पुष्टि

November 13, 2025
in Breaking News, देश
A A
दिल्ली ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज: चलती कार में था आतंकी उमर?
Share on FacebookShare on Twitter

National News: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण धमाके की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि धमाके में मारा गया व्यक्ति आतंकी डॉक्टर उमर नबी उर्फ उमर मोहम्मद था। कार के मलबे से मिले जले हुए शव का DNA टेस्ट उमर के परिवार के सैंपल से 100 प्रतिशत मैच कर गया है।

इससे साफ हो गया है कि उसी ने यह धमाका अंजाम दिया, जिसमें 12 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। पुलिस को पहले से शक था कि विस्फोट के पीछे उमर का ही हाथ है।

विस्फोट से पहले खरीदी थी कार

जांच में सामने आया है कि उमर ने विस्फोट से करीब 11 दिन पहले एक सफेद ह्यूंडई i20 कार खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया। वह फरीदाबाद स्थित ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का प्रमुख सदस्य था और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के संबूरा इलाके का रहने वाला था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उमर के परिवार से पूछताछ की थी, जिसके बाद DNA रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की दबिश के डर से उमर ने खुद को कार के साथ उड़ाने का फैसला किया था।

तुर्की में हुआ था ब्रेनवॉश

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, उमर का संपर्क तुर्की के अंकारा में बैठे हैंडलर ‘UKasa’ से Session ऐप के जरिए था। शक जताया जा रहा है कि मार्च 2022 में उमर सहित कुछ लोग अंकारा गए थे, जहां उनका ब्रेनवॉश किया गया। इस मामले की पुष्टि के लिए NIA अब तुर्की दूतावास से संपर्क में है।

सरकार ने मानी आतंकी घटना, NIA को सौंपी गई जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में केंद्र सरकार ने इस धमाके को आतंकी हमला घोषित किया है। अब इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी।

‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ नेटवर्क में डॉक्टरों और उच्च शिक्षित युवाओं की संलिप्तता सामने आई है। जांच में इस मॉड्यूल के तार जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाए जा रहे हैं।

धमाके से पहले कई इलाकों में घूमी थी कार

CCTV फुटेज से पता चला है कि i20 कार 10 नवंबर की सुबह फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर देखी गई थी। इसके बाद वह बदरपुर बॉर्डर पार कर दिल्ली में दाखिल हुई और ओखला, मयूर विहार और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में घूमती रही।

फुटेज में उमर ब्लैक मास्क लगाए कार चलाते हुए नजर आया। दोपहर करीब 3:15 बजे उसने कार को चांदनी चौक की सुनहरी मस्जिद पार्किंगमें खड़ा किया और तीन घंटे तक वहीं रुका रहा। शाम 6:25 बजे कार लेकर वह लाल किले की ओर निकला और मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास रुका। ठीक 6:52 बजे कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों की जान गई।

Related Posts

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल
Breaking News

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल

May 11, 2026
Share Market Today: सेंसेक्स में 1,000 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश
देश

Share Market Today: सेंसेक्स में 1,000 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश

May 11, 2026
Thalapathy Vijay CM oath: Thalapathy Vijay becomes the 9th Chief Minister of Tamil Nadu
Breaking News

Thalapathy Vijay CM oath: थलपति विजय बने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने स्पीच के दौरान टोका

May 10, 2026
Next Post
पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की रिहाई के खिलाफ अपील पर सुनवाई 14 को

पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की रिहाई के खिलाफ अपील पर सुनवाई 14 को

झारखंड में ठंड का कहर जारी, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल

May 11, 2026

गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल

Share Market Today: सेंसेक्स में 1,000 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश

Jharkhand Weather Update: 11 मई को गर्मी से मिलेगी राहत, जानें आपके शहर का तापमान

Aaj ka Rashifal 11 May 2026: मिथुन राशि को बड़ी सफलता और तुला को मिलेगा कीमती उपहार, जानें सभी राशियों का राशिफल

झारखंड पुलिस की वर्दी में इश्क़ का ऐसा खुमार! ‘रंगीन तस्वीरों’ ने मचाया बवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra