GST fraud ED raid: जीएसटी में कथित गड़बड़ी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कार्रवाई की है। एजेंसी की टीम चार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है।
GST fraud ED raid: जमशेदपुर के तीन और कोलकाता में एक ठिकाने में छापेमारी
मिली जानकारी के मुताबिक, तलाशी के दायरे में जमशेदपुर के तीन और कोलकाता का एक परिसर शामिल है। मामला जमशेदपुर के एक उद्योगपति, उनके लेखाकार और अन्य संबंधित लोगों से जुड़ा बताया जा रहा है।
जांच में आरोप है कि संबंधित उद्योगपति ने ऐसी संस्थाओं से माल की खरीद के फर्जी चालान हासिल किए, जिनका वास्तविक अस्तित्व नहीं था। आरोप के मुताबिक, इन चालानों के आधार पर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के ITC का लाभ लिया गया।
GST fraud ED raid: परिसरों में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी ईडी
GST व्यवस्था के तहत कारोबारी निर्धारित शर्तों के अनुसार खरीद पर चुकाए गए टैक्स का ITC के रूप में समायोजन कर सकते हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि इसी व्यवस्था का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।
ED की टीम चारों परिसरों में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच का फोकस कथित फर्जी GST लेनदेन, फर्जी संस्थाओं के इस्तेमाल और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियों का पता लगाने पर है। एजेंसी यह भी जांच रही है कि कथित फर्जी चालानों से हासिल ITC का इस्तेमाल कैसे हुआ और इसमें अन्य लोगों या संस्थाओं की क्या भूमिका थी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












