Ranchi: झारखंड पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम और खोए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपा है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को राज्य के सभी जिलों में कुल 1114 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों ने राहत जताई। पुलिस के मुताबिक, इस पहल से लोगों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है।
जिला-वार विवरण निम्नवत है
1. राँची-47
2. गुमला- 31
3. लोहरदगा- 09
4. खूँटी- 28
5. सिमडेगा- 63
6. जमशेदपुर- 22
7. चाईबासा- 26
8. सरायकेला- 103
9. पलामू -97
10. गढ़वा -38
11. लातेहार- 20
12. बोकारो- 60
13. धनबाद- 22
14. हजारीबाग- 39
15. कोडरमा- 177
16. गिरिडीह- 105
17. चतरा- 14
18. रामगढ़- 61
19. दुमका- 15
20. देवघर- 09
21. जामताड़ा- 17
22. गोड्डा- 21
23. पाकुड़- 36
24. साहेबगंज- 54
पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल के जरिए गुम या खोए मोबाइल की पहचान और ट्रैकिंग में मदद मिल रही है। झारखंड पुलिस ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने और अधिक से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की बात कही है।








