शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

पुरुष नसबंदी अभियान की शुरुआत-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सख्त निर्देश, बोले-“लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाम चाहिए”

नवम्बर 13, 2025
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
पुरुष नसबंदी अभियान की शुरुआत-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सख्त निर्देश, बोले-“लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाम चाहिए”
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi : राजधानी रांची स्थित NHM सभागार में आज पुरुष नसबंदी अभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं जनकेन्द्रित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
  • अब झारखंड की महिलाएं बनेंगी लखपति! पलाश दीदी कैफे से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान
  • 2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

Toggle
  • स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश — “संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें काम, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी”
  • डॉ. अंसारी बोले — “अच्छा काम करने वालों को मैं खुद सम्मानित करूंगा।”
  • “थोड़ा वक्त लगेगा, पर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदलकर ही दम लूँगा” — डॉ.इरफान अंसारी

इस अवसर पर अपर सचिव अजय कुमार सिंह, MD-NHM समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आए सिविल सर्जन, डॉक्टर, जीएनएम, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश — “संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें काम, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी”

डॉ. अंसारी ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि पुरुष नसबंदी अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ लागू किया जाए। “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर जिले के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता को बेहतर सुविधा मिले — नहीं तो कार्रवाई तय है।”

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य अभियानों को 100 प्रतिशत प्रभावी और पारदर्शी ढंग से संचालित किया जाना चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

मंत्री ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने स्वयं रक्तदान कर एक ऐतिहासिक संदेश दिया है। “मुख्यमंत्री जी का यह कदम समाज के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा धर्म है — इसे हमें एक जन-आंदोलन बनाना चाहिए।”

डॉ. अंसारी बोले — “अच्छा काम करने वालों को मैं खुद सम्मानित करूंगा।”

डॉ. अंसारी ने MD, NHM को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं की गति को और तेज किया जाए तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। “स्वास्थ्य विभाग की हर गतिविधि का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधा देना है — कागजी नहीं, जमीनी परिणाम चाहिए।”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, जीएनएम, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा की “स्वास्थ्य विभाग ऐसा क्षेत्र है जहाँ लाख अच्छे कार्य भी एक गलती से ढक जाते हैं। इसलिए हर कार्य को पूरी निष्ठा, सावधानी और ईमानदारी से करें।”

डॉ. अंसारी ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम हर जिले से नहीं मिल पा रहे हैं। “चाईबासा जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। अच्छा काम करने वालों को मैं खुद सम्मानित करता हूँ, लेकिन जो गलती करेगा, उसे मैं बिल्कुल नहीं बख्शूँगा। यह विभाग अत्यंत संवेदनशील है। हर पदाधिकारी का यह कर्तव्य है कि जनता को सर्वोत्तम सेवा मिले।”

“थोड़ा वक्त लगेगा, पर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदलकर ही दम लूँगा” — डॉ.इरफान अंसारी

उन्होंने कहा कि जब विभाग में काम होता है तो आलोचना भी होती है, पर आलोचना से डरना नहीं है। “आलोचना से घबराना नहीं, बल्कि उसे प्रेरणा बनाकर और बेहतर काम करके दिखाना है। जिस भरोसे से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरना मेरा संकल्प है।”

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 8 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिल चुकी है, और 4 नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। “थोड़ा समय जरूर लगेगा, पर मैं वादा करता हूँ — झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह बदलकर ही दम लूँगा। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड देश का अग्रणी राज्य बने — स्वास्थ्य, सेवा और संवेदना के क्षेत्र में।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अंत में कहा कि “स्वस्थ झारखंड ही सशक्त झारखंड की नींव है। सरकार, अधिकारी और जनता — हम सब मिलकर यह मिशन पूरा करेंगे।”

मौके पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह,एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक डाक सेवा बी आर चौधरी, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सिद्धार्थ सान्याल सहित राजभर के सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त
गिरिडीह Giridih

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

सितम्बर 11, 2026
रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
रांची Ranchi

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

सितम्बर 11, 2026
कोडरमा में CGL मामले में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम
कोडरमा Koderma

कोडरमा में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम

सितम्बर 11, 2026
Next Post
rashifal

14 नवंबर 2025 का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, इन्हें करना होगा परेशानी का सामना, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Children’s Day 2025: नन्हे सपनों की बड़ी उड़ान

Children’s Day 2025: नन्हे सपनों की बड़ी उड़ान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

सितम्बर 11, 2026

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

कोडरमा में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra