बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड में अब ऐप आधारित होगी ममता वाहन सेवा, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा समय पर अस्पताल पहुंचाने की सुविधा

झारखंड में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही ममता वाहन सेवा अब और आधुनिक तकनीक से लैस होगी। जल्द ही यह सेवा ओला-उबर की तर्ज पर ऐप आधारित बन जाएगी।

सितम्बर 16, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Mamta Vahan service will now be app based in Jharkhand, pregnant women will get the facility to reach hospital on time

Mamta Vahan service will now be app based in Jharkhand, pregnant women will get the facility to reach hospital on time

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही ममता वाहन सेवा अब और आधुनिक तकनीक से लैस होगी। जल्द ही यह सेवा ओला-उबर की तर्ज पर ऐप आधारित बन जाएगी।

Table of Contents

Toggle
  • निजी वाहन चालक भी जुड़ेंगे
  • बढ़ेगी 108 एंबुलेंस की संख्या
  • सभी सदर अस्पतालों का होगा विकास
  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने जानकारी दी कि इस काम के लिए आईसीआईसीआई बैंक को मोबाइल ऐप विकसित करने का निर्देश दिया गया है। ऐप के जरिए जैसे ही गर्भवती महिला अस्पताल जाने के लिए वाहन बुक करेगी, नजदीकी सभी ममता वाहन को संदेश मिल जाएगा और जो वाहन सबसे पास होगा, वह तुरंत मौके पर पहुंच जाएगा।

निजी वाहन चालक भी जुड़ेंगे

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें निजी वाहन चालक भी रजिस्ट्रेशन कर अपनी गाड़ी को सेवा से जोड़ सकेंगे। इससे ग्रामीण और दूरदराज की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें अक्सर एंबुलेंस या ममता वाहन देर से पहुंचने की समस्या झेलनी पड़ती है।

बढ़ेगी 108 एंबुलेंस की संख्या

अभियान निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए 30 नए एंबुलेंस खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा 200 नए एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है। वर्तमान में करीब 210 एंबुलेंस पुराने हो चुके हैं, जिनकी जांच कर इन्हें कबाड़ घोषित किया जा सकता है। नए वाहन उपलब्ध होने तक इनका उपयोग जारी रहेगा।

सभी सदर अस्पतालों का होगा विकास

राज्य सरकार ने योजना बनाई है कि सभी सदर अस्पतालों को रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाए। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में सदर अस्पतालों को विशेषज्ञ सेवाओं और बेहतर जांच सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा

शशि प्रकाश झा ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने से लेकर ममता वाहन सेवा को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तक हर पहलू पर काम किया जा रहा है। उनका कहना था कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, यही सरकार की प्राथमिकता है।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Ranchi: Residents troubled by the dilapidated condition of Morabadi-Boria Road; potholes and waterlogging increase the risk of accidents.
Jharkhand

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

जुलाई 21, 2026
Politics heats up from Delhi to Jharkhand over the NEET issue.
Breaking News

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

जुलाई 21, 2026
Next Post
Building a house in Jharkhand will cost thousands of rupees more, a huge burden on consumers' pockets

झारखंड में घर बनाना होगा हजारों रुपये महंगा, उपभोक्ताओं की जेब पर भारी बोझ

High court hearing continues in JSSC-CGL paper leak case, stay on result remains

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई जारी, रिजल्ट पर रोक बरकरार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Today’s Horoscope 22 July 2026

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

जुलाई 22, 2026

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

माकपा की Jharkhand राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन का ऐलान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra