Chatra News: करीब ढाई साल बाद CPI Maoist उग्रवादियों ने जिले में फिर से उत्पात मचाया। बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र (Lawalong Thana Area) के लेंबोडीह गांव (Lembodih Village) में करीब 30 से 40 हथियारबंद नक्सली पहुंचे और गांव में आतंक फैला दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी उग्रवादी AK-47 और इंसास जैसे हथियारों से लैस थे। इस दौरान उन्होंने गांव में खड़े ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को आग (Tractor & Pickup Set on Fire) के हवाले कर दिया। साथ ही दो ग्रामीणों के घरों में ताला जड़कर दहशत का माहौल बना दिया।
संतन गंझू की तलाश में पहुंचे Maoists
सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी संतन गंझू (Santaan Ganjhu) की तलाश में गांव पहुंचे थे। लेकिन जब वह घर पर नहीं मिले, तो गुस्से में उनके ट्रैक्टर और पिकअप को जला दिया और घर में ताला जड़ दिया।
Police Action और Security Alert
घटना की जानकारी मिलते ही Jharkhand Police मौके पर पहुंची और इलाके में combing operation शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में Maoist गतिविधियों पर पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है।
गांव में फैली दहशत
इस घटना से पूरे Lawalong क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है। आसपास के गांवों के लोग भी अब security की मांग कर रहे हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








