Ranchi: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। जमशेदपुर में हुए इस हादसे में तृषा समेत चार छात्रों की मौत की जानकारी सामने आई है।
तृषा के निधन की खबर के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, रत्नेश और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
सोशल मीडिया पर प्रेषित अपने शोक संदेश में सरयू राय ने लिखा:प्रिय दीपिका जी/रत्नेश जी, इस दुख की घड़ी में हम और हमारी संवेदना आपके साथ हैं। नियति की ऐसी क्रूरता से हम सदमा ग्रस्त हैं। अकल्पनीय विपत्ति में धीरज, हिम्मत, आत्मबल ही एकमेव सहायक है।
असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना
उन्होंने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना है। ऐसी अकल्पनीय विपत्ति के समय परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करना ही सबसे बड़ी संवेदना है।
सरयू राय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन घड़ी में दीपिका पाण्डेय सिंह, रत्नेश जी तथा समस्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








