Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

131st Constitutional Amendment Bill: 21 घंटे की बहस, 2034 तक टला महिला आरक्षण? जानें क्यों पास नहीं हो पाया यह बिल

131st Constitutional Amendment Bill: संसद में 21 घंटे की गर्मागर्म बहस हुआ! 12 साल में पहली बार मोदी सरकार का कोई बिल गिरा। 54 वोटों की कमी ने महिला आरक्षण और 850 सीटों के सपने को चकनाचूर कर दिया? जानिए पूरी खबर।।

April 18, 2026
in Breaking News, देश, राजनीति
A A
131st Constitutional Amendment Bill: 21 Hours of Debate, Followed by a Historic Defeat, Why This Bill Failed to Pass

131st Constitutional Amendment Bill: 21 Hours of Debate, Followed by a Historic Defeat, Why This Bill Failed to Pass

Share on FacebookShare on Twitter

131st Constitutional Amendment Bill: सरकार की बड़ी विधायी विफलता; अब 2034 तक टला महिला आरक्षण?

131st Constitutional Amendment Bill: भारतीय संसदीय इतिहास में 24 साल बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मोदी सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए लाया गया ‘संविधान 131st Constitutional Amendment Bill (131वां संशोधन) विधेयक, 2026′ सदन में पास नहीं करा पाई। 12 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब सरकार का कोई बिल सदन में गिर गया है।

वोटिंग का पूरा गणित: क्यों गिरा बिल?

लोकसभा में इस बिल पर 21 घंटे की मैराथन चर्चा हुई, लेकिन जब वोटिंग की बारी आई, तो सरकार जरूरी आंकड़ा नहीं छू सकी।वोटिंग के दौरान सदन में कुल 528 सांसद उपस्थित थे, जिनमें से 298 ने बिल के पक्ष में और 230 ने इसके विरोध में अपना मत दिया। चूँकि यह एक संवैधानिक संशोधन था, इसलिए इसे पारित करने के लिए उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की अनिवार्य आवश्यकता थी। गणितीय रूप से 528 सांसदों का दो-तिहाई बहुमत 352 वोट होता है, लेकिन सरकार केवल 298 वोट ही जुटा सकी। परिणामस्वरूप, यह महत्वपूर्ण विधेयक 54 वोटों की कमी के कारण गिर गया।

विशेष सत्र में पेश किए गए तीन मुख्य बिल

सरकार ने संसद के विशेष सत्र में तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को चर्चा के लिए रखा था:

  1. संविधान (131st Constitutional Amendment Bill), 2026: लोकसभा सीटों को 850 करने का प्रस्ताव (राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35)।
  2. परिसीमन (संशोधन) विधेयक, 2026: परिसीमन के लिए ‘जनसंख्या’ की परिभाषा में बदलाव, ताकि 2011 की जनगणना को आधार बनाया जा सके।
  3. केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026: पुडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन, ताकि महिला आरक्षण लागू हो सके।

मुख्य बिल गिरने के बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अन्य दो बिलों पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे पहले बिल से ही जुड़े हुए थे।

दक्षिण भारत पर परिसीमन का प्रभाव

विपक्ष और विशेषकर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंता थी कि सीटों के बढ़ने से उनका प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार परिसीमन के बाद भी दक्षिण भारत का हिस्सा 24% पर बरकरार रहता:

राज्य वर्तमान सीटें (543 में से) वर्तमान हिस्सा (%) परिसीमन के बाद सीटें (816 में से) नया हिस्सा (%)
कर्नाटक 28 5.15% 42 5.14%
आंध्र प्रदेश 25 4.60% 38 4.65%
तेलंगाना 17 3.13% 26 3.18%
तमिलनाडु 39 7.18% 59 7.23%
केरल 20 3.68% 30 3.67%
कुल (दक्षिण) 129 24% 195 24%

अब क्या होगा? महिला आरक्षण पर असर

इस बिल के गिरने का सबसे बड़ा असर महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर पड़ेगा। अब नई जनगणना के नतीजे आने से पहले महिला आरक्षण लागू नहीं हो पाएगा। इसका सीधा मतलब है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। अनुमान है कि अब यह प्रक्रिया 2034 तक खिंच सकती है।

इतिहास के पन्नों में यह हार

यह 2002 के ‘पोटा’ (आतंकवाद निवारण बिल) के बाद पराजित होने वाला पहला सरकारी विधेयक है। साथ ही, 1990 के बाद यह पहली बार है जब कोई ‘संविधान संशोधन विधेयक’ लोकसभा में गिरा है।

Related Posts

IND vs AFG 2026: Team India announced for Afghanistan series, Bumrah-Jadeja rested
Breaking News

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा को आराम

May 19, 2026
Breaking News: Police Get Wind of Plot Before Murder! Four Criminals Arrested with USA-Made Automatic Pistol
Breaking News

Breaking News: हत्या से पहले पुलिस को लग गई भनक! USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

May 19, 2026
DRDO Employee Dies in Ramgarh: Seen Roaming Alone at Night; Body Found Hanging from a Tree in the Morning
Breaking News

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

May 19, 2026
Next Post
Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Major Reshuffle in Jharkhand Police: Dhanbad Rural SP Kapil Chaudhary is Now the New Chief of Palamu

Jharkhand में 40 IPS अधिकारियों का तबादला: कपिल चौधरी बने पलामू के नए SP, पढ़ें पूरी खबर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

राजीव रंजन मिश्रा मामले में BJP की निष्पक्ष जांच की मांग, आदित्य साहू ने परिजनों से की मुलाकात

मुंबई में Kalpana Soren ने देखा ‘लिज्जत पापड़ मॉडल’, महिलाओं की आत्मनिर्भरता से हुईं प्रभावित

Ranchi News: मानसून से पहले Ranchi Nagar Nigam का एक्शन मोड, शहरभर में चला मेगा सफाई अभियान

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा को आराम

SIR पर कांग्रेस की बेचैनी क्यों? भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra