IPL 2026 में एक बार फिर Mahendra Singh Dhoni के संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने फैंस को भावुक कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान पर खेले गए इस सीजन के आखिरी मैच के बाद धोनी मैदान पर उतरे और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।
दरअसल, Chennai Super Kings को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरी चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम हर साल की परंपरा निभाते हुए मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा करने उतरी। इसी दौरान धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। जैसे ही धोनी मैदान पर आए, पूरा चेपॉक “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठा।
हालांकि, Dhoni या टीम मैनेजमेंट की ओर से रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कई फैंस इसे चेन्नई में धोनी का आखिरी मैच मान रहे हैं।
CSK की इस हार के बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग मुश्किल हो गया है। अब चेन्नई अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जबकि कई दूसरी टीमों की स्थिति उससे बेहतर नजर आ रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स अब अपना अगला मुकाबला Gujarat Titans के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में सभी की नजरें अब Dhoni के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं कि क्या वह अगले सीजन में भी मैदान पर नजर आएंगे या IPL 2026 उनके करियर का आखिरी अध्याय साबित होगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









