Ranchi: रांची में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर आज जिला समाहरणालय में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न अखाड़ा कमिटी और सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी:
- डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा
- पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर
- पुलिस अधीक्षक (शहर) अजित कुमार
- अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार
- अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक
- पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची और अन्य अधिकारी
क्या उठे मुद्दे?
बैठक के दौरान शांति समिति और मोहर्रम कमिटियों ने पर्व के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु कई सुझाव रखे। इनमें प्रमुख रूप से साफ-सफाई, जुलूस के लिए निर्धारित रूट, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, एंबुलेंस सुविधा और अखाड़ों के लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया शामिल रही।
उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन सभी सुझावों को गंभीरता से लेकर बेहतर से बेहतर व्यवस्था करेगा।
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
उपायुक्त ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी रखी जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या विवाद की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
“छोटी बात को बड़ा न बनने दें”: SSP
डीआईजी व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि छोटी बातों को बड़ा बनने से रोकने में समाज की भूमिका अहम है। किसी विवाद की स्थिति में पहले खलीफा को जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर थाना, अंचल या वरीय अधिकारियों से संपर्क करें।
उन्होंने यह भी बताया कि:
- जुलूसों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी
- धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी
- सभी जुलूस निर्धारित समय पर निकाले और समय पर समाप्त हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा
जन शिकायत हेतु व्हाट्सएप नंबर
रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है:
📞 अबुआ साथी – 9430328080

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








