बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi News: जनता दरबार में मिला हक, दिव्यांग युवक ने खुशी में DC को भेंट किए पौधे!

रांची समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना। इस बार तुपूदाना के रहने वाले विकलांग युवक छोटू महली ने पेंशन की मंजूरी मिलने के बाद अपनी खुशी को अनोखे अंदाज में जाहिर किया

जुलाई 1, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Central Peace Committee meeting in Ranchi regarding Muharram, monitoring will be done through social media and drones

Central Peace Committee meeting in Ranchi regarding Muharram, monitoring will be done through social media and drones

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: रांची समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना। इस बार तुपूदाना के रहने वाले विकलांग युवक छोटू महली ने पेंशन की मंजूरी मिलने के बाद अपनी खुशी को अनोखे अंदाज में जाहिर किया। समाहरणालय पहुंचकर उन्होंने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को फूलों का गुच्छा और सजावट के लिए पौधे भेंट किए।

Table of Contents

Toggle
  • कांके जमीन विवाद: दो रसीद एक जमीन की!
  • भू-माफिया पर शिकंजा: गैरमजरुआ जमीन की होगी मापी
  • म्यूटेशन और शिक्षा व्यवस्था पर भी सुनवाई
  • ग्रामीण फरियादियों को मिली प्राथमिकता

छोटू महली लंबे समय से विकलांग पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन बार-बार प्रयासों के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने उपायुक्त के जनता दरबार में गुहार लगाई। नतीजा सकारात्मक निकला— न केवल उनका पेंशन स्वीकृत हुआ, बल्कि खाते में दो महीने की राशि भी पहुंची। छोटू ने इस मौके पर आवास की मांग भी रखी, जिस पर उपायुक्त ने उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

कांके जमीन विवाद: दो रसीद एक जमीन की!

जनता दरबार में कांके अंचल के कामता मौजा की एक विवादित भूमि का मामला सामने आया, जहां एक ही खाता और प्लॉट नंबर की दो अलग-अलग रसीदें जारी कर दी गईं। फरियादी के अनुसार, उनके नाम से पहले से निबंधन है और ऑनलाइन रसीद भी निर्गत की गई थी, लेकिन बाद में भू-माफिया की मिलीभगत से छेड़छाड़ कर किसी और के नाम रसीद जारी कर दी गई। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

भू-माफिया पर शिकंजा: गैरमजरुआ जमीन की होगी मापी

रेण्डो मौजा में गैरमजरुआ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उपायुक्त ने जिलास्तरीय टीम गठित कर मापी कराने का निर्देश दिया। टीम में अमीन, संबंधित अंचलाधिकारी, सीआई और कर्मचारी शामिल होंगे। साथ ही उपायुक्त ने सरकारी जमीन पर कब्जे के मामलों में बीएनएस की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने को कहा, जिसमें 3 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

म्यूटेशन और शिक्षा व्यवस्था पर भी सुनवाई

कांके के शाहिद आलम ने म्यूटेशन लंबित रहने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने ऑन-द-स्पॉट आवेदन की स्थिति जांचवाई और संबंधित सीओ को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। वहीं चान्हो प्रखंड के सपारोम गांव से आए ग्रामीणों ने विद्यालय दूर होने की समस्या उठाई। उपायुक्त ने मामले में तत्काल समाधान की दिशा में कार्यवाही का आदेश दिया।

ग्रामीण फरियादियों को मिली प्राथमिकता

जनता दरबार में दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता दी गई। उपायुक्त ने पेंशन, प्रमाण-पत्र, भूमि विवाद, अवैध बिक्री, और अन्य प्रशासनिक मामलों में सुनवाई करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति भी पूछी गई।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Girl commits suicide in Ranchi
Breaking News

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

जुलाई 22, 2026
Koderma Youth caught red-handed
झारखंड Jharkhand News

Koderma में बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की जमकर पिटाई

जुलाई 22, 2026
Ranchi Crime News
Breaking News

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जुलाई 22, 2026
Next Post
Review meeting of Sustainable Development Goals in Jharkhand: Chief Secretary gave important instructions on the speed and impact of UNICEF's work

झारखंड में सतत विकास लक्ष्य की समीक्षा बैठक: यूनिसेफ के कार्यों की गति और प्रभाव पर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

जुलाई की 2 तारिक़ आपके लिए हो सकती है खास

Today's Horoscope:जुलाई की 2 तारिक़ आपके लिए हो सकती है खास, जानिए सितारे क्या कहते है आपकी किस्मत के बारे में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Girl commits suicide in Ranchi

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

जुलाई 22, 2026

Ranchi: JPSC कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-Congress आमने-सामने

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस का BJP कार्यालय घेराव कल

Koderma में बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की जमकर पिटाई

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra