New Delhi: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को नया चेयरमैन मिल गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने शनिवार को घोषणा की कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बी. साईराम को कोल इंडिया का नया चेयरमैन चुना गया है। वे मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद की जगह लेंगे, जो 1 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
11 दावेदारों में बी. साईराम ने मारी बाज़ी
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आयोजित साक्षात्कार में 11 दावेदारों ने हिस्सा लिया। इनमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, कोल इंडिया के डायरेक्टर (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी, इंडियन ऑयल के डायरेक्टर (फाइनेंस) अनुज जैन समेत कई दिग्गज शामिल थे। लेकिन अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर बोर्ड ने बी. साईराम के नाम पर मुहर लगाई।
कोल इंडिया परिवार में जश्न का माहौल
बी. साईराम के चयन के बाद कोल इंडिया परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कंपनी नई ऊँचाइयों को छुएगी।
कौन हैं बी. साईराम?
- वर्तमान पद: CMD, Northern Coalfields Limited (NCL)
- शैक्षणिक योग्यता: NIT रायपुर से खनन इंजीनियरिंग स्नातक
- अनुभव: कोयला क्षेत्र में 34 साल से अधिक
- विशेषज्ञता: खदान संचालन, योजना, लॉजिस्टिक्स और नियामक पहलुओं में महारत
- उपलब्धियां:
- CCL के डायरेक्टर (टेक्निकल) के रूप में बेहतरीन योगदान
- CIL के कार्यकारी निदेशक रहते हुए कंपनी की सतत विकास नीति को UN के Sustainable Development Goals (SDG) से जोड़ा
- NTPC School of Business, दिल्ली से ऊर्जा प्रबंधन में PGDM
- सिंगापुर के नानयांग बिजनेस स्कूल में वैश्विक ऊर्जा गतिशीलता पर विशेष प्रशिक्षण
आगे की राह
बी. साईराम के नेतृत्व में कोल इंडिया से उम्मीद है कि वह ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर बड़ा फोकस करेगी। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के लिए यह बदलाव रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








