Ranchi Nagar Nigam की बैठक के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड-41 की पार्षद नीलम चौधरी ने वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नीलम चौधरी का कहना है कि नगर निगम की बैठक के दौरान जब वह अपने वार्ड से जुड़े मुद्दों को उठा रही थीं, उसी दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। आरोप है कि बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
हालांकि, अपने जारी वीडियो संदेश में नीलम चौधरी ने किसी भी व्यक्ति या पार्षद का नाम नहीं लिया है। उन्होंने केवल यह कहा कि बैठक की गोपनीयता भंग हुई है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी पार्षद एक परिवार की तरह काम करते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने संकेत दिए कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं और FIR की मांग करेंगी।
Ranchi Nagar Nigam की राजनीति में मचा हड़कंप
मामला सामने आने के बाद नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








