NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा को रद्द (Cancel) कर दिया है। पेपर लीक और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद, भारत सरकार की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।
दरअसल 3 मई को देशभर के 5,432 केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक की खबरें आईं। राजस्थान SOG (Special Operations Group) की जांच में सामने आया कि परीक्षा से काफी समय पहले ही सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक ‘गेस पेपर’ वायरल हो रहा था, जिसके 100 से अधिक प्रश्न असली पेपर से मेल खाते थे।
NEET UG 2026: परीक्षा रद्द होने के बाद अब आगे क्या?
NTA जल्द ही नई परीक्षा तिथि (Re-exam Date) की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर कर सकती है। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आपके पुराने रजिस्ट्रेशन और चुने गए परीक्षा केंद्र (यदि संभव हो) आगामी परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे CBI को सौंप दिया है। NTA जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।
400 प्रश्नों का ‘गेस पेपर‘ वायरल
SOG के एडिशनल डीजीपी विशाल बंसल के अनुसार, जांच में 400 से अधिक प्रश्नों का एक PDF मिला था। यह पेपर परीक्षा से लगभग एक महीने पहले ही कुछ छात्रों तक पहुँच गया था। इसमें से जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान (Chemistry) के 120 से ज्यादा सवाल हूबहू मुख्य परीक्षा में पूछे गए थे।
NTA की छात्रों से अपील और हेल्पलाइन नंबर
NTA ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
सहायता के लिए संपर्क करें:
- ई-मेल: neet-ug@nta.ac.in
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
- आधिकारिक वेबसाइट: nta.nic.in







