Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी के बैंक खाते से करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित आकाश कुमार ने शनिवार शाम तिलैया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
परिचित दुकानदार ने वॉट्सऐप पर RTO से जुड़ा एक ऐप भेजा था
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर आकाश के परिचित दुकानदार आनंद कुमार ने वॉट्सऐप पर RTO से जुड़ा एक ऐप भेजा था। साथ में मैसेज था कि एक बार जांच कर लें कि कहीं उनका भी चालान तो नहीं कटा है। भरोसा कर आकाश ने ऐप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया।
Read More- रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR
कुछ देर बाद ऐप संदिग्ध लगा तो उन्होंने उसे अनइंस्टॉल कर दिया और अपने काम में लग गए। शाम को जब वह एक व्यापारी को BHIM UPI के जरिए भुगतान करने लगे, तो बार-बार पेमेंट फेल होने लगा। इसके बाद उन्होंने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो महज 10 रुपये बचे थे।
Read More- कोडरमा में दिनदहाड़े चाकूबाजी के बाद बवाल-आरोपी युवक गिरफ्तार
खाते में 67,700 रुपये जमा थे, 10 रुपये बचे
आकाश के मुताबिक, खाते में 67,700 रुपये जमा थे। बैंक स्टेटमेंट देखने पर तीन अनजान ट्रांजेक्शन का पता चला। इनमें 50 हजार, 16 हजार और 1,700 रुपये शामिल थे।
इसके बाद उन्होंने आनंद कुमार से ऐप के बारे में जानकारी ली। आनंद ने बताया कि उसका मोबाइल हैक हो गया था और हैक होने के बाद उसके फोन से अपने आप मैसेज भेजे जा रहे थे।
Read More- कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम
घटना के बाद आकाश अपने पिता राजकुमार शशि के साथ तिलैया थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









