Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर अब ओडिशा के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए राज्य के 10 जिलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मलकानगिरि में 25 सितंबर तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं खुर्दा, नवरंगपुर, गंजाम, कोरापुट, रायगड़ा और बलांगीर में 24 सितंबर तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Heavy Rain Alert:कोरापुट में रेड वार्निंग, प्रशासन अलर्ट
Heavy Rain Alert की आशंका को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोरापुट के लिए 25 सितंबर की सुबह तक रेड वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर तक जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 सितंबर तक बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है।
Heavy Rain Alert: अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश
बारिश के दौरान किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील और निचले इलाकों में मौजूद अस्पतालों को जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।
प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी की है। जोखिम वाले इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) या मां गृह में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
Heavy Rain Alert:बाढ़ और भूस्खलन से निपटने की तैयारी
Heavy Rain Alert के कारण बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिले के चार बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।
निचले इलाकों में किसी आपात स्थिति के दौरान लोगों तक तुरंत राहत सामग्री पहुंचाई जा सके, इसके लिए चूड़ा, गुड़, जरूरी दवाएं और अन्य सामान का भंडारण किया जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन का मुख्य जोर संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









