Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड ने विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि मोदी जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में झारखंड में रक्तदान शिविर और “नमो युवा रन” का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान शिविर और नमो युवा रन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा जिला और मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
देशभर के 75 शहरों में “नमो युवा रन” का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद शामिल हैं। रांची में मैराथन 21 सितम्बर को आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी 20 सितम्बर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
- रांची में दौड़ की शुरुआत मोराबादी स्थित बापू वाटिका से होगी और समापन जयपाल सिंह स्टेडियम में किया जाएगा।
- इस मैराथन का उद्देश्य “नशामुक्त झारखंड” का संदेश देना है।
युवाओं में सेवा और स्वास्थ्य का संदेश
शशांक राज ने कहा कि भाजयुमो प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन युवाओं में सेवा भाव, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में शामिल रहे नेता और हस्तियां
प्रेस वार्ता के दौरान “नमो युवा रन” का पोस्टर और विशेष टी-शर्ट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, अजातशत्रु, प्रिंस कुमार, रोमित नारायण सिंह, IPL क्रिकेटर मोनू सिंह और नागपुरी अभिनेता रमन गुप्ता मौजूद थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








