Sawan Somwari: श्रावण माह के तीसरे सोमवार को मध्यप्रदेश के शिवालयों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर 1 बजे तक मंदिर में करीब 3 लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिए.
इस बार विनायक चतुर्थी के संयोग पर भगवान महाकाल का विशेष गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
ओंकारेश्वर में विशेष पूजन और मेवा प्रसादी का भोग
खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आज बाबा ओंकार का नर्मदा जल से अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया.
- गुलाब के फूल, बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित किया गया.
- मंगला आरती के दौरान मेवा प्रसादी का भोग लगाया गया.
भोजेश्वर और कुंडेश्वर में भव्य श्रृंगार
- रायसेन के भोजेश्वर महादेव को आज 5 क्विंटल फूल, धतूरा, बिल्व पत्र और आम के पत्तों से नागेश्वर स्वरूप में सजाया गया है.
- टीकमगढ़ के शिवधाम कुंडेश्वर में शिव का श्रृंगार सवा किलो भांग से किया जाएगा. शाम 7 बजे महा आरती आयोजित की जाएगी.
read more- केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार
बारिश में भी श्रद्धालुओं की भीड़
- सीहोर के कुबरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु तेज बारिश में भीगते हुए पहुंच रहे हैं.
- वहीं रतलाम के गढ़कैलाश महादेव मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार भांग और ड्रायफ्रूट्स से किया गया है.
श्रावण सोमवार की आस्था चरम पर
श्रावण के तीसरे सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का ऐसा संगम पूरे प्रदेश में देखा गया, जिसने साबित कर दिया कि चाहे बारिश हो या उमस, जब बात शिव आराधना की हो — तो भक्त पीछे नहीं हटते.
read more- कौन था कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव? UP में क्यों हुआ एनकाउंटर…













