Lok Sabha: लोकसभा में सोमवार को “ऑपरेशन सिंदूर” पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार बयान आया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 22 मिनट के भीतर 100 से ज्यादा आतंकियों और उनके हैंडलर्स को मार गिराया। उन्होंने कहा – “हमने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा है। सेना ने हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया।”
राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन को “साहस, संकल्प और शौर्य की प्रतीक” करार देते हुए कहा कि इस कार्रवाई से भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब वह चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा –
“ऑपरेशन सिंदूर की लाली, हमारे जवानों के साहस की कहानी है। यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता का जवाब था।”
सीजफायर पर बोले रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी दबाव में आकर सीजफायर नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह रणनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी।
विपक्ष ने किया हंगामा, सदन तीन बार स्थगित
हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े SIR (स्पेशल इंटेसिव रिवीजन) मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। इसी कारण सदन को तीन बार स्थगित करना पड़ा। अंततः दोपहर 2:05 बजे इस विषय पर चर्चा शुरू हो पाई।
भारतीय जेट के क्षतिग्रस्त होने पर तीखा जवाब
राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन के दौरान एक भारतीय जेट के क्षतिग्रस्त होने को लेकर उठे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:
“परीक्षा में परिणाम मायने रखता है। कितनी पेंसिल टूटी या पेन गुम हुआ, यह नहीं। हमारा लक्ष्य आतंकी ठिकानों का सफाया था, और वह हमने हासिल किया।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









